UP Weather : 10 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 50 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट-अपने शहर का हाल

उत्तर प्रदेश में दो तीन दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश, झोकेदार हवाएं और गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
up weather

UP Weather Update : आज मंगलवार को भी पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश ,बादल के साथ बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 2-4 डिसे की वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश, आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। 9 और 10 मई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होगी लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। 11 मई को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।12 मई से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मंगलवार को कहां कहां बारिश आंधी का अलर्ट

  • संतरविदास नगर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा ।
  • लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर , बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी ,सीतापुर , हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया,, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है।

सीएम ने दिए ये निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि का वितरण किया जाए व घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जा सके।जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews