UP Weather Forecast : 28 नवंबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है।हालांकि इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय हल्के से मध्यम छिछला कोहरा छाने का अनुमान है। पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट आएगी जिससे प्रदेश में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ेगा और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की भी आशंका है।शनिवार को बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा और सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज हुई। आगरा, कानपुर, अलीगढ़ ,अमेठी, अयोध्या, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में हल्का कोहरा छाया रहा।
रविवार को कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, आगरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, मथुरा, मेरठ, कन्नौज, मैनपुरी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शामली, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, फरुखाबाद, इटावा, बाराबंकी और बस्ती में कोहरा।
- लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, काशी सहित कई जिलों में अब तापमान नीचे गिरेगा।
पूरे हफ्ते कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 23-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 24-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 26-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 27-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 28-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
UP Weather Forecast till 28 November







