UP Weather : 4 नवंबर से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया वेदर सिस्टम, बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।
mp Weather

UP Weather Forecast : 2 दिन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं बारिश व गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।गाजियाबाद, मिर्जापुर, अयोध्या, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, मथुरा, आजमगढ़, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर समेत उसके आसपास मौसम सामान्य रहेगा। 1 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे दर्ज किया गया है। बलिया में सबसे कम 24℃ अधिकतम तापमान और मुजफ्फरनगर में सबसे कम 17.1℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

2 से 7 नवंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 2 व 3 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद नहीं है। 4 नवंबर में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इसके बाद 5, 6 और 7 नवंबर को फिर मौसम शुष्क रहेगा। 3 नवम्बर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसके चलतेआने वाले 4 से 5 दिनों बाद तापमान में और कमी देखने को मिलेगी।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 2-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 3-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 4-11-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं हल्की बारिश/ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 5-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 6-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 7-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 7 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews