UP Weather : अगले हफ्ते फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम, छाएंगे बादल, बारिश-वज्रपात के भी आसार, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

7 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होगा।8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
up weather

UP Weather Update : अगले हफ्ते यूपी के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ बारिश की स्थिति बनेगी।4 से 7 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।

आज 4 अप्रैल को मौसम साफ शुष्क रहेगा। बारिश बादल व तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़कर राज्य भर में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।  न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 8 अप्रैल से पुरवाई के असर से तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

जानें यूपी के जिलों के मौसम का हाल

शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, संतरविदास नगर, जौनपुर, मऊ, बहराइच, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच रहने की संभावना है। लखनऊ में 18℃ न्यूनतम और 38.5℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

10 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 4 से 7 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
  • 8 तारीख को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है।
  • इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वज्रपात की आशंका है।
  • 9 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews