UP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का हाल

18 से 21 नवंबर के बीच प्रदेश में किसी तरह का कोई मौसम संबंधी अलर्ट नहीं जारी किया गया है।इस दौरान कहीं भी शीतलहर या कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा।
up Weather

UP Weather Forecast :उत्तर प्रदेश में आज रविवार को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने के साथ शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। 17 नवंबर से फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।21 नवंबर तक प्रदेश का मौसम साफ व शुष्क रहेगा और इस दौरान कहीं कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इधर, 22 नवंबर से लेकर चार दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में एक नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे दिसंबर की शुरुआत में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहेगा।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

लखनऊ में आज रविवार को सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बहराइच, सीतापुर में कोल्डवेव का असर रहेगा।

16 से 21 नवंबर तक मौसम शुष्क

  • 16-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/कहीं कहीं सुबह/शाम कोहरा/शीतलहर
  • 17-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 18-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 19-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 20-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 21-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

पिछले 24 घंटे कहां कैसा रहा मौसम

शनिवार को इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी और अमेठी में शीत लहर चली। कानपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस और मुरादाबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।राजधानी लखनऊ में सुबह धुंध तथा कोहरा छाया रहा। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चली।बाराबंकी, इटावा, अयोध्या, फुरसत गंज, मेरठ, बुलंदशहर, बरेली और शाहजहांपुर में भी न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे रहा।

UP Weather Forecast Till 18 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews