
आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अनेक और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 24 घंटे में उत्तरी और मध्य हिस्से में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने और इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 3-4 की बढ़ोतरी होने की संभावना है।इधर, 29 अगस्त को एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, इससे फिर कहीं कहीं भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
1 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
यूपी मौसम विभाग की मानें तो, 27-28 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के होने की संभावना है।इस दौरान भारी बारिश की कहीं भी संभावना नहीं है। 29 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नही किया गया है। 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।1 सितंबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
आज इन जगहों पर होगी बारिश
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर ,संभल ,मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र ,मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोईस, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर , बलिया, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरेया, उन्नाव, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराज गंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती में हल्की से मध्यम बारिश।
1 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
- 26-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 27-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 28-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 29-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 30-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
UP Weather Forecast Till 1 September

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

