योगी बोले- यूपी के नौजवान को यहीं काम मिले यह कल्पना थी जो साकार हो रही है, पहले सरकारी नौकरी पर एक खानदान का अधिकार था

प्रदेश में आज सुरक्षा का वातावरण बना तो बड़े बड़े निवेश आये, जबकि पहले व्यापारी उद्योग लगाने से डरता था युवा बाहर नौकरियां खोजने के लिए मजबूर था इसके चलते यूपी बीमारू राज्य बन गया था ।
World Youth Skills Day 2026 Yogi Adityanath

World Youth Skills Day 2026 Yogi Adityanath

विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज  कौशल विकास मिशन एवं ITI से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता से आत्मनिर्भर बने युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों में प्रदेश भर में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन भी हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा आज हर युवा को विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार उसके भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कुशल युवा ही देश और प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति का सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि यूनेस्को ने इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस-2026 की थीम रखी है वो है Skills for a Shared Future अर्थात “साझा भविष्य के लिए कौशल”।

योगी ने कहा भविष्य तभी साझा होता है जब अवसर भी साझा होते हैं और अवसर तब साझा होते हैं जब उस सोच की कोई सरकार हो, और हमारी सरकार इसी सोच एक साथ आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी का अभारिहूँ कि उन्होंने 2014 में सत्ता सँभालने के बाद स्किल डवलपमेंट के एक अलग मंत्रलय शुरू किया और राज्यों को भी स्किल डवलपमेंट के लिए प्रेरित किया।

2017 के पहले सरकारी नौकरी पर एक खानदान का अधिकार था 

योगी ने कहा आज जो युवा हैं वो 10 साल पहले बच्चे रहे होंगे अपने माता पिता पर आश्रित, माता पिता बच्चों को अपशकुन से बचाते हैं लेकिन तब 2017 के पहले की सरकार ही प्रदेश के लिए सबसे बड़ा अपशकुन बन चुकी थी युवाओं के लिए शिक्षा चौपट थी, कौशल विकास की कोई व्यवस्था नहीं थी, आधुनिक तकनीक से युवाओं को जोड़ने के कोई प्रयास नहीं थे सरकारी नौकरी पर एक खानदान का अधिकार था नौकरी निकलती नहीं थी, निकल गई तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी।

आज युवा को नौकरी के लिए सिफारिश नहीं लगानी पड़ती, पैसा नहीं देना होता 

मुख्यमंत्री ने कहा यूपी का नौजवान यूपी में ही काम पाए ये एक कल्पना थी जो अब साकार हो रही है, पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है, और खास बात ये कि किसी को सिफारिश नहीं लगानी पड़ी, किसी को पैसा नहीं देना पड़ा उसने अपनी योग्यता के दम पर नौकरी प्राप्त की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews