
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला विराट युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा आज हम उस महापुरुष का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत को एक नई दृष्टि प्रदान की। भारत और भारतीयता के उन पहलुओं से हमें परिचित कराया, जिन पर ‘विकसित भारत’ की आधारशिला टिकी है।
योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंत्योदय का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मंत्र को आत्मसात करते हुए असंभव को संभव बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा आज भारत में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है उसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवन दृष्टि है उनका कहना था हर हाथ को काम , हर खेत को पानी अर्थनीति का आधार स्वदेशी होना चाहिए।
योगी ने कहा जो लोग खुद को सेक्युलर कहते थे उनकी सरकारों में भारत को दुनिया की ताकत बनाने का असंभव बनाने का जो शब्द जुड़ा हुआ था उस असंभव को संभव बनाने का काम पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र को आत्मसात कर प्रभावी ढंग से किया है।
योगी ने की मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ
योगी ने कहा मोदी की सरकार हर गरीब के घर राशन उपलब्ध करा रही है किसानों के लिए बनाई गई योजनायें उन्हें लाभ पहुंचा रही हैं, आज किसानको उसकी उपज का दाम मिल रहा है लागत का डेढ़ गुना दाम मिल रहा है श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की बीमा स्कीम का लाभ ममिल रहा है युवा स्टार्टअप लगा रहे है उनके जीवन में अपरिवर्तन हो रहा है, आज भारत का युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन रहा है।
हमारा पैसा हस्तशिल्पी, कारीगरों की खुशहाली का आधार बनेगा
योगी ने स्वदेशी की बात करते हुए कहा कि हमारा हस्तशिल्पी, कारीगर कुछ बनाता है और हम उसे खरीदते हैं तो हमारा पैसा हस्त शिल्पी और कारीगरों की जेब में जायेगा और वो देश के विकास में लगेगा यदि हम विदेश वस्तुएं खरीदते हैं तो वो पैसा विदेश जायेगा और फिर वो पैसा आतंकवाद उग्रवाद के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है इसलिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना चाहिए, हमारा पैसा हमारे देश के हस्तशिल्पी और कारीगरों की खुशहाली का आधार बनेगा, भारत को समृद्ध और सशक्त बनाने में योगदान देगा।
अपने प्रियजन को स्वदेशी गिफ्ट ही दें
योगी ने कहा पर्व और त्यौहार आने वाले हैं 22 सितम्बर को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है नौ दिनों तक माँ भगवती की पूजा आराधना होगी फिर विजयादशमी होगी फिर ये क्रम चलेगा दिवाली आयेगी इस मौके पर हर भारतीय अपने प्रियजन, मेहमान के साथ जुड़ता है तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम जो गिफ्ट दें तो वो स्वदेशी हो।

पिछले 11 वर्षों में हम सभी ने अपनी आंखों से बदलते हुए भारत को देखा है…
आज भारत दुनिया की टॉप-4 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है… pic.twitter.com/5JHc2KWSl6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 19, 2025
स्वदेशी है तो हम सशक्त हैं,
स्वदेशी है तो स्वावलंबन भी है,यही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का मंत्र था… pic.twitter.com/pHLMMNSkv6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 19, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

