MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

योगी आदित्यनाथ ने UPPSC एवं UPSSSC परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति-पत्र, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

योगी ने कहा जिन्होंने यूपी के नौजवानों का नुकसान किया है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन लोगों को यूपी अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
CM Yogi Adityanath appointment letter to the youth

CM Yogi Adityanath appointment letter to the youth

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में UPPSC एवं UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागीय पदों पर चयनित 818अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र दिए, मुख्यमंत्री ने बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ईमानदारी, निष्ठा और तन्मयता के साथ उत्तर प्रदेश शासन का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं सेवाभाव से प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा करेंगे तथा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत UPPSC एवं UPSSSC द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर व फार्मासिस्ट और चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र दिए । इस अवसर पर आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर नवचयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी हुआ।

अगले 6 महीनों में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

मुख्यमंत्री ने कहा भर्ती बोर्ड और आयोग जब शासन की किसी राजनीति का शिकार नहीं होते और परीक्षाओं की पारदर्शी प्रक्रिया संचालित करते हैं तो इसी तरह के परिणाम आमने आते हैं , योगी ने कहा अब तक हमरी सरकार करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को ऐसे नियुक्ति पत्र दे चुके हैं और अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं, उन्होंने कहा 2017 के पहले सरकारी नौकरी के लिए गदर मचाने वाले अब काउंट करें और हम देते चले जायेंगे।

2017 के पहले एक भी भर्ती ईमानदारीपूर्वक नहीं होती थी

योगी ने कहा 2017 के पहले यूपी में हर दूसरे दिन एक दंगा होता था, महीनों कर्फ्यू रहता था, कोई सुरक्षित नहीं था, भर्ती बोर्ड और आयोग में तत्कालीन सरकार ने अपने भाई और भतीजों को बैठकर पूरी प्रक्रिया को  बदनाम कर रखा था एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी युवा पलायन करता था उसके एक ओर कुआ दूसरी ओर खाई थी क्योंकि यूपी में नौकरी नहीं थी और यूपी के बाहर उसे पहचान का संकट था बाहर कोई नौकरी देने के लिए आसानी से तैयार नहीं होता था लेकिन आज यूपी की अलग पहचान है।

योगी का अखिलेश पर तंज, आज उपदेशक बने हैं 2027 के बाद ये भी नहीं रहेंगे   

मुख्यमंत्री ने कहा अवसर देना सरकार का काम है , उस प्रकार का वातावरण बनाना भी सरकार का काम होना चाहिए और ये तभी संभव है जब सरकार ईमानदारी के साथ पहल करे, बिना भेदभाव के अपनी योजनाओं को लागू कर सके और ये डबल इन्जंकी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसी ईमानदारी एक साथ इस मिशन रोजगार को किया है आज नौकरियां ही नौकरियां है लेकिन इन्हीं नौकरियों की लूटपाट करने चाचा भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी, योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा आज ये उपदेशक बने हुए हैं 2027 के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
योगी आदित्यनाथ ने UPPSC एवं UPSSSC परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति-पत्र, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना