
Yogi Adityanath inaugurated development projects in Bulandshahr
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अलग अलग जिलों में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं,इसी क्रम में वे आज बुलंदशहर पहुंचें उन्होंने यहाँ सिकन्दराबाद तथा बुलन्दशहर विधान सभा क्षेत्रों में 574 करोड़ से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, चाबी, थर्मल प्रिंटर, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति, सब्सिडी, टूल-किट एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन और जन-कल्याण के माध्यम से ‘रामराज्य’ की अवधारणा को साकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा आज जो विकास के कम हो रहे हैं वे कई वर्ष पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन पिछली सरकारों को विकास से कोई सरोकार ही नहीं था , उनका विकास केवल एक परिवार तक ही सीमित रहता था प्रदेश को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया था लेकिन अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है।
गंगा एक्सप्रेस वे अब बुलंदशहर को लेकर आगे बढ़ रहा है
योगी ने कहा नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर भी बदल चुका है, 2017 एक विधानसभा चुँव के दौरान मैंने यहाँ भय और दहशत का माहौल देखा था लेकिन आज बुलंदशहर भयमुक्त होकर विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ा हुआ है, देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे बुलंदशहर को लेकर आगे बढ़ रहा है,अब यहाँ से मात्र 5 घंटे में प्रयागराज पहुंचकर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया जा सकता है, उन्होंने कहा कनेक्टिविटी बढ़ने से हमारा बुलन्दशहर औद्योगिक विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा और रोजगार का सृजन भी होगा।
हमने कहा था माफिया को ‘मिट्टी’ में मिलाएंगे और मिला कर दिखा दिया
योगी ने कहा जब मनी 2017 में आय अता तब भय था, दहशत थी उस समय की समाजवादी पार्टी की सरकार के मंत्री इसका प्रतीक बने हुए थे , 20 27 के पहले कौन सा ऐसा जिला था जिसमें दंगे न हुए हो? जहाँ कर्फ्यू न लगा हो ? मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ के दंगे कोई भूल नहीं सकता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो लोगों ने असुरक्षा एक भय अपनी बेटियों का स्कूल जाना ही बंद कर दिया था, व्यपारी परेशान था, समाजवादी पार्टी के गुंडे वसूली करते थे, माफिया की सामानांतर सरकार चलती थी लेकिन अब मैं कह सकता हूँ कि अब न कर्फ्यू है न दंगा अब बुलंदशहर चंगा है, हमने कहा था माफिया को ‘मिट्टी’ में मिलाएंगे और मिला कर दिखा दिया है।
अब यूपी बॉटम थ्री में नहीं देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में है
योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले सेफई परिवार आपके हक पर डकैती डालता था वही तय करते थे कि किसे मिलेगा लेकिन अब कोई आपके हक पर डकैती नहीं डाल सकता आज युवा अपना स्टार्ट अप खोल रहे हैं, युवाओं को नौकरियां मिल रहीं हैं नए निवेश आ रहे हैं नए रोजगार सृजित हो रहे हैं अब यूपी बॉटम थ्री में नहीं देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में है, अब यूपी रुकने वाला नहीं है पीएम मोदी ने विकास योजनाओं के जो पैरामीटर तय किये हैं उसमें यूपी टॉप पर है उसका पहला या दूसरा नंबर है कोई और स्थान उसे मंजूर नहीं।
हमने कहा था- माफिया को 'मिट्टी' में मिलाएंगे और मिला दिया… pic.twitter.com/XaS4otYCcy
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 18, 2026
अब यूपी रुकने वाला नहीं है… pic.twitter.com/N6bttzv7iY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 18, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

