योगी ने 1000 क्विंटल गेहूं का बीज किया रवाना, बोले- आपदा की इस घड़ी में हम सब पंजाब के किसानों के साथ

योगी ने कहा आपदा का मुकाबला अकेले पंजाब के किसान नहीं करेंगे बल्कि डबल इंजन की सरकार आपके साथ है, उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पर्याप्त फंड विकास और आपदा के लिए उपलब्ध करवा रही है, ऐसी स्थिति उत्तर प्रदेश सरकार हर आपदा पीड़ित के साथ खड़ी है ।
Yogi dispatches wheat seeds to Punjab

पिछले दिनों आई बाढ़ से पंजाब अभी उबर नहीं पाया है, सबसे बुरे हालात किसान के हैं, प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश ने पंजाब की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इसी क्रम में 1000 क्विंटल गेहूं का बीज पंजाब के लिए रवाना किया, उन्होंने कहा आपदा की इस घड़ी में हम सब पंजाब के अन्नदाता किसानों के साथ खड़े हैं।

योगी ने कहा पंजाब देश का एक प्रमुख राज्य है जिसने स्वतंत्र भारत में कृषि आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था आज उस पंजाब में हुई अतिवृष्टि के कारण जनजीवन खेती किसानी प्रभावित हुई यहाँ तक कि जो बीज वहां रखा था वो बीज भी ख़राब हो गया इसका असर खेती पर पड़ सकता है, किसानों की उपज पर पड़ सकता है।

योगी ने पंजाब के लिए रवाना किया ढाई हजार बोरा गेहूं का बीज 

मुख्यमंत्री ने कहा आपदा की इस घड़ी में हम सब पंजाब के अन्नदाता किसानों के साथ खड़े हैं, इस विश्वास के साथ आज उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विभाग और उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम की तरफ से ढाई हजार बोरा यानि 1000 क्विंटल गेहूं का बीज पंजाब के लिए रवाना किया जा रहा है।

उन्नत किस्म का गेहूं का बीज 155 दिन में देता है फसल  

योगी ने कहा कि बाढ़ के समय हमने सरकार की तरफ से राहत सामग्री और सहायता राशि पंजाब को भेजी थी और आज गेहूं का उन्नत पंजाब के किसानों के लिए भेजने में मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है, उन्होंने कहा हम जो उन्नत बीज पंजाब भेज रहे हैं वो रोग प्रतिरोधक गुणों वाली प्रजाति है और फसल 155 दिनों में तैयार हो जाती है, ये 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर  के हिसाब से उपज देती है।

किसानों की आत्मनिर्भर बनाने में UP बीज विकास निगम की बड़ी भूमिका 

योगी ने बीज विकास निगम की तारीफ करते हुए कहा कि जब हम सरकार में आये थे इसका क्या हाल था सब जानते हैं लेकिन आज वो 148 करोड़ रुपये के लाभांश पर चल रहा है केवल एक वर्ष में  37 करोड़ की नेट प्रॉफिट कमाया है ये बताता है कि थोड़ा प्रयास किया जाये तो बीज निगम किसानों कोआत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews