Hindi News

योगी सरकार पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू करने जा रही विशेष अभियान, महिलाओं पर होगा फोकस

Written by:Saurabh Singh
Published:
इस अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच होगी। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी और सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों व विशिष्ट चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
योगी सरकार पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू करने जा रही विशेष अभियान, महिलाओं पर होगा फोकस

Sant Kabir Textile and Apparel Park

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान चलाएगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह राज्यव्यापी अभियान सेवा पखवाड़े के तहत संचालित होगा, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जो नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देंगे।

इस अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच होगी। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी और सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों व विशिष्ट चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। पाठक ने निर्देश दिए कि रक्त संग्रहण अस्पतालों की भंडारण क्षमता के अनुरूप हो और अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण कर उनका विवरण भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाए। नोडल अधिकारियों को शिविरों के निरीक्षण और अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभागों के समन्वय से यह अभियान संचालित होगा। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से शिविरों का उद्घाटन करने का आग्रह किया है, ताकि अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिले।

सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सेवा पखवाड़े से पहले सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता संबंधी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। यह अभियान न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की समावेशी विकास और जनकल्याण की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल प्रदेश की महिलाओं को स्वस्थ और सशक्त बनाकर परिवारों और समाज को मजबूती प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews