Hindi News

Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS और PCS अफसरों के तबादले, रुद्रप्रयाग DM भी बदले

Written by:Pooja Khodani
Published:
Uttarakhand IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड सरकार ने 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के साथ सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS और PCS अफसरों के तबादले, रुद्रप्रयाग DM भी बदले

उत्तराखंड में गुरुवार (12 फरवरी 2026) देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 6 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा ) और 5 पीसीएस (राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड आईएएस तबादला सूची

  1. आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस। अन्य पद यथावत रहेंगे।
  2. आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल के साथ-साथ अपर सचिव उद्योग और निदेशक राजकीय मुद्रणालय का दायित्व । ।
  3. आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन ।
  4. आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ-साथ अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण का दायित्व ।
  5. आईएएस प्रतीक जैन को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का प्रबंध निदेशक ।मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू का प्रभार।
  6. आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं।

उत्तराखंड पीसीएस तबादला सूची

  1. पीसीएस गिरधारी सिंह रावत: अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण , निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद
  2. पीसीएस त्रिलोक सिंह मार्तोलिया: प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार
  3. पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेई: सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
  4. पीसीएस रविंद्र सिंह: अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग
  5. पीसीएस सुरेश जोशी: अपर सचिव जनगणना

IAS-PCS Transfer order

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !