उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। SSP के निर्देश पर 19 उपनिरीक्षक (Sub Inspector) और 2 अपर उप निरीक्षक नागरिक (Additional Sub Inspector) समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।
सूची के मुताबिक, उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार, उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।
ये भी पढ़ें
राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है। प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है। वहीं सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अजय प्रकाश भट्ट जिन्हें पूर्व में विकासनगर से कैंट तबादला किया गया था। उस आदेश को अब निरस्त कर दिया गया है।