प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पिछले दिनों देश की जनता से पेट्रोल डीजल की बचत करने की अपील की है जिसका थोड़ा बहुत असर भी दिखाई दिया, पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले छोटे किये रैलियों में समर्थकों से पेट्रोल डीजल गाड़ियाँ लेकर आने से मना किया, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम की अपील की सराहना की है लेकिन साथ ही नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगाने की मांग की है
बद्रीनाथ धाम में 21 दिन की कठिन पहाड़ी साधना के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बद्रीनाथ में सत्यनारायण कथा के मंच से उन्होंने देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
बेरोजगारी पर जताई चिंता, सरकार से की ये अपील
उन्होंने कहा कि जब वे साधना से लौटे तो मालूम पड़ा की देश में इस दौरान बहुत कुछ घटा, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा देश में कॉकरोच निकला, जिससे लोग डरते हैं उसकी पार्टी बन गई, फिर संजीदा होते हुए उन्होंने कहा – इससे एक बात सिद्ध हो गई कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है भारत का स्किल डवलपमेंट तो घट रहा है भारत के युवाओं की चिंता तो होनी चाहिए।
चुटकी… हमने पीएम की अपील से पहले ही बचत की, एक लीटर भी नहीं फूंका
प्रधानमंत्री मोदी की डीजल पेट्रोल बचत करने की अपील का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हमने तो प्रधानमंत्री के आह्वान से पहले ही यात्रायें बंद कर दी , कोई हमसे लिखित में भी ले तो हम कह सकते हैं एक महीने में हमने एक लीटर डीजल भी नहीं फूंका, एक दिन हम देव तालाब गए थे वो भी चेले राजेश की गाड़ी थी उसका डीजल था हमारा कोई लेना देना नहीं उससे, हमें डीजल नहीं फूंका, उन्होंने कहा भारत में सबसे ज्यादा डीजल पेट्रोल में बचत का सहयोग होगा तो हमारा होगा।
पीएम से की नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर रोक लगाने की मांग
प्रधानमंत्री की अपील पर आगे बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हमको एक बात से बहुत तकलीफ है प्रधानमंत्री ने आम जनता से तो पेट्रोल डीजल बचत करने की अपील की गई लेकिन काश नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर रोक लगाई जाती तो अच्छा होता क्योंकि सबसे ज्यादा तो उसमें ही फुंकता है उन्होंने कहा सबकुछ जनता ही करे ये सही नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं की तीन महीने की सेलरी कट करने का सुझाव दिया।
हमें 1 रुपये के बदले 30 डॉलर मिलें …काश ये दिन आये
डॉलर के मुकाबले भारत के रुपये की गिरती कीमत पर चिंता जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से कहा खूब पैसा कमाओ, लेकिन उसे ईश्वर का मानो, दिल खोकर कमाओ जिससे भारत का जो रुपया गिर रहा है बढ़ जाये उन्होंने कहा रुपया ही नहीं डॉलर ज्यादा कमाओ, उन्होंने कहा हमारी इच्छा है एक दिन भारत का रुपया इतना मजबूत हो कि जब डॉलर 30 मिलें तो हम एक रुपया दें ट्रंप 30 डॉलर दे तब हम एक रुपया दें, ईश्वर करे ये दिन जल्दी आये।






