ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में मांगी जमीन, CM धामी बोले- आप प्रदेश का गौरव, हर संभव मदद करेंगे

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में बसने की इच्छा जताई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने के लिए मदद मांगी है। इस पर मुख्यमंत्री ने हर तरह से मदद करने की बात कही है।
uttarakhand rishabh pant

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में बसने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है। पंत ने कहा कि वे पिछले करीब तीन साल से उत्तराखंड में अच्छी और बड़ी जगह तलाश रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें जमीन नहीं मिल पाई है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने की बात कही है।

पंत बोले- अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते वे दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं। इसके लिए वे काफी समय से जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

पंत ने यह भी कहा कि राज्य का प्रचार करने के बदले उन्हें एक जमीन दिए जाने की बात तय हुई थी, लेकिन वह जमीन भी अब तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वे बाकी बातों को छोड़कर अपने गृह राज्य वापस आना चाहते हैं और उत्तराखंड के विकास में योगदान देने के साथ अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहते हैं।

CM धामी ने दिया मदद का भरोसा

ऋषभ पंत की अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब देते हुए उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि पंत ने अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है।

सीएम धामी ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति पंत का प्रेम और वापस लौटकर प्रदेश के विकास में योगदान देने की उनकी भावना सराहनीय है। जमीन से जुड़े मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारी जल्द ही ऋषभ पंत से संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews