
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां बद्रीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर देहरादून के पास स्थित सहस्त्रधारा की ओर जा रहा था, इसी दौरान हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह घटना ऐसे समय हुई है, जब उत्तराखंड के कई इलाकों में खराब मौसम बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है।
बता दें कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। UCADA के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर VT-HCX दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसी दौरान ट्रैकिंग सिस्टम ने भी हेलीकॉप्टर की लोकेशन दिखाना बंद कर दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर की तलाश शुरू की गई।
पायलट समेत कुल 6 लोग थे सवार
UCADA ने आगे बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। जिनकी मौत हो चुकी है। जिसमें 5 यात्री और एक पायलट शामिल है। जिनकी पहचान पायलट कैप्टन हिमांशु और यात्रियों के नाम प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के, एच.एस. नटराज के रूप में हुई है। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें रोक दी गई हैं।
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह खुद पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा, सीएम ने गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- यह बेहद दुखद घटना
जोशीमठ के पास हुये हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनो को खोया है। हरीश रावत ने कहा कि इस घटना की जांच होगी और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। हवाई सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिये।
हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि
UCADA के CEO प्रतीक जैन ने चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के चायगांव में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक पायलट और पांच यात्री शामिल हैं। जानकारी अनुसार, पायलट दिल्ली का रहने वाला था, जबकि पांचों यात्री बेंगलुरु के निवासी थे।
प्रतीक जैन ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों के साथ-साथ कर्नाटक प्रशासन से भी संपर्क किया गया है। जिला प्रशासन की टीम क्रैश साइट से शवों को जिला मुख्यालय ले जा रही है। इसके बाद शवों को कहां सौंपा जाएगा, इसका निर्णय परिजनों से चर्चा के बाद जिला प्रशासन करेगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों की इच्छा के अनुसार उन्हें सौंप दिए जाएंगे।
#WATCH | Dehradun | Chief Executive Officer (CEO) of the Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (UCADA), Prateek Jain says, “A very unfortunate incident occurred today. According to initial information, the helicopter departed from Badrinath for Dehradun at 1:14 PM, and reports were received that it had crashed in the vicinity of the Joshimath Valley. We immediately mobilised rescue teams—including personnel from the ITBP, the Army, the SDRF, and the district administration. The Army team was the first to reach the crash site at approximately 3:30 PM. The site, identified as Chaigaon in the Joshimath tehsil of Chamoli district, confirmed the crash. Sadly, all six individuals on board—the pilot and five passengers—have died in the accident. We have gathered details: the pilot was a resident of Delhi, while the five passengers were from Bangalore. We have established contact with all the families, as well as with the administration in Karnataka. The district administration team is currently transporting the mortal remains from the crash site to the district headquarters, after which they will be handed over to the next of kin. Whether the remains will be brought here or handed over elsewhere is a decision for the district administration, which will consult with the families. Furthermore, a post-mortem examination will be conducted as part of the due process; following this, the bodies will be handed over to the families at a location of their choosing…Officials from the DGCA and the Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) are expected to arrive in Dehradun. A detailed investigation will be conducted to determine the cause of the accident, and based on those findings, a decision will be made regarding how shuttle and charter operations will proceed for the remainder of the season…”
— ANI (@ANI) October 30, 2026
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
