Hindi News

रात 1 बजे सड़क पर पैदल चलते दिखे PM मोदी, उत्तराखंड सीएम ने शेयर की खास ‘माय मोदी स्टोरी’

Written by:Vijay Choudhary
Published:
रात 1 बजे सड़क पर पैदल चलते दिखे PM मोदी, उत्तराखंड सीएम ने शेयर की खास ‘माय मोदी स्टोरी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस मौके पर पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ‘माय मोदी स्टोरी’ के नाम से एक पोस्ट लिखी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में मुख्यमंत्रियों की बैठक रात एक बजे खत्म हुई थी। सब थके थे, तभी प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी एक जरूरी काम बाकी है। इसके बाद रात के सन्नाटे में वे सड़कों का निरीक्षण करने निकल गए और सुबह चार बजे लौटे।

रात में विकास कार्य देखने निकले पीएम मोदी

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दिन में निरीक्षण करने से लोगों को असुविधा होती है, इसलिए वे रात में ही विकास कार्य देखने जाते हैं। इसके बाद वे पूरे शहर की सड़कों का मुआयना करते रहे। सुबह नौ बजे बैठक शुरू होते ही वे सबके सामने हाज़िर थे। सीएम ने लिखा कि उनकी यह सरलता और सेवा की भावना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह कहानी प्रधानमंत्री की सादगी और कार्य के प्रति समर्पण का उदाहरण है। इसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

सीएम धामी मनाएंगे जन्मदिन सादगी से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगे। वे किसी तरह का उत्सव नहीं करेंगे और पूरा दिन आपदा प्रभावितों और आम जनता की मदद में समय देंगे। सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर कोई औपचारिक आयोजन नहीं होगा। यह दिन सेवा और समाज के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने अपील की कि आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सभी आगे आएं। उनका कहना है कि जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा में लगाना ही सबसे अच्छा उत्सव है।

भाजपा करेगी सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि पार्टी सेवा और सादगी के साथ यह दिन मनाएगी। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। भट्ट ने सीएम के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि समाज को जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना चाहिए। पूरे राज्य में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में जागरूकता फैलाने की योजना बनाई गई है ताकि जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ा जा सके।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Vijay Choudhary
लेखक के बारे में
पछले पांच सालों से डिजिटल पत्रकार हैं. जुनूनी न्यूज राइटर हैं. तीखे विश्लेषण के साथ तेज ब्रेकिंग करने में माहिर हैं. देश की राजनीति और खेल की खबरों पर पैनी नजर रहती है. View all posts by Vijay Choudhary
Follow Us :GoogleNews