Hindi News

राशन कार्ड धारक 30 नवंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना निष्क्रिय हो जाएगा कार्ड! नहीं मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
उत्तराखंड नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशों के तहत जनपद के सभी राशन कार्डों और यूनिटों की ई-केवाईसी 30 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना आवश्यक है।
राशन कार्ड धारक 30 नवंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना निष्क्रिय हो जाएगा कार्ड! नहीं मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

Ration Card Holder eKYC :उत्तराखंड के अल्मोड़ा के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर आपने अबतक राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो 30 नवंबर 2025 तक करवा लें अन्यथा मुफ्त राशन का लाभ मिलना बंद हो जाएगा और राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है। ईकेवाईसी के लिए सदस्यों को नजदीकी सरकारी विक्रेता की दुकान में जाकर बायोमैट्रिक पहचान दर्ज करनी होगी। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews