केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान की एंट्री पर लगी रोक, मंदिर प्रशासन ने किया साफ – ‘एफिडेविट में लिखना होगा मैं सनातनी हूं’

केदारनाथ धाम को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है जिसमें गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर सख्ती की बात कही गई है। इसी के तहत एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी चर्चा में आ गया है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि दर्शन के लिए अब उन्हें एफिडेविट देना होगा, जिसमें सनातन में आस्था जतानी होगी।
केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान की एंट्री पर लगी रोक, मंदिर प्रशासन ने किया साफ - 'एफिडेविट में लिखना होगा मैं सनातनी हूं'

केदारनाथ मंदिर प्रशासन के नए फैसले के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मंदिर में सारा अली खान की एंट्री को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बता दें कि अब बिना एफिडेविट के उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह फैसला चार धाम यात्रा की तैयारियों के बीच लिया गया है।

दरअसल सारा अली खान का केदारनाथ से खास जुड़ाव रहा है और वह हर साल यहां दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं। लेकिन अब मंदिर प्रशासन के नए नियम के बाद उनके लिए यह यात्रा आसान नहीं रहेगी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने साफ कहा है कि मंदिर में प्रवेश के लिए आस्था का प्रमाण देना जरूरी होगा।

गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं

दरअसल चार धाम यात्रा से पहले मंदिर प्रशासन ने नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। समिति के अनुसार, केदारनाथ मंदिर एक धार्मिक स्थल है जहां परंपराओं का पालन जरूरी है। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है कि केवल वही लोग मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे जो सनातन धर्म में आस्था रखते हैं । दरअसल प्रशासन का कहना है कि गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी सनातन में आस्था रखता है वो सनातनी है। वहीं इस बयान के दौरान सारा अली खान का उदाहरण भी दिया गया, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया।

सारा अली खान का मंदिरों से जुड़ाव

बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड की उन एक्टर्स में से हैं जो अक्सर मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आती हैं। खासकर केदारनाथ से उनका जुड़ाव उनकी डेब्यू फिल्म के समय से ही रहा है। 2016 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के बाद से वह हर साल यहां आकर दर्शन करती रही हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर करती हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या सारा एफिडेविट देकर दर्शन करेंगी या फिर इस मुद्दे पर कोई अलग फैसला लेंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews