MP Breaking News

उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

पशुपालन और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 युवाओं को CM पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल; मुख्यमंत्री बोले- पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Pushkar Singh Dhami

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को 101 युवाओं ने सरकारी सेवा में नई पारी शुरू की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए CM धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र हासिल करना युवाओं की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अब सरकारी सेवा का हिस्सा बनने के साथ उनकी जिम्मेदारी लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की भी है।

उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

भर्ती प्रक्रिया पर बोले CM- मेहनत और प्रतिभा से मिल रही नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उनका कहना है कि अब सरकारी नौकरियां सिफारिश या पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रही हैं।

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वे अपने ज्ञान, ऊर्जा और नए विचारों का इस्तेमाल सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने में करें। आम लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसका भी ध्यान रखा जाए।

उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

पशुपालकों और किसानों के बीच जाकर करना होगा काम

पशुपालन और गन्ना विकास विभाग की भूमिका का जिक्र करते हुए CM धामी ने कहा कि दोनों विभाग सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन हजारों परिवारों की आजीविका और महिलाओं की आय का महत्वपूर्ण जरिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आंचल अमृत योजना, घस्यारी कल्याण योजना और राज्य पशुधन मिशन के जरिए पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालकों को अनुदान पर गाय, बकरी, भेड़ और मुर्गी पालन की इकाइयां उपलब्ध कराने के साथ कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और पशु चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी काम किया जा रहा है।

उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

गन्ना किसानों को UP से 5 रुपये ज्यादा मूल्य

मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वे को ऑनलाइन किया गया है और किसानों को नई तकनीक, उन्नत गन्ना प्रजातियों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र शुरू किए गए हैं। CM धामी के मुताबिक उत्तराखंड में गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की तुलना में 5 रुपये प्रति क्विंटल अधिक गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।

उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

नवनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने किसानों एवं पशुपालकों के साथ लगातार संवाद रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान हो, यह उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और गणेश जोशी, विधायक खजानदास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर और दुर्गेश्वर लाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री, CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले सीएम 5 साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी - MP Breaking News