विदिशा में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, दो बदमाशों को किया जिला बदर

विदिशा में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, दो बदमाशों को किया जिला बदर

Vidisha News: विदिशा में प्रशासन द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 2 बदमाशों के खिलाफ कलेक्टर की ओर से जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने दो बदमाशों को जिला बदर किया है।

जिन दो अपराधियों को जिला बदर किया गया है वह कई अपराधों में लिप्त हैं। सतीश भदोरिया निवासी शेरपुरा थाना सिविल लाइन को 1 साल के लिए और अनार सिंह निवासी खेजड़ा सुलतान गांव थाना करारिया को 6 महीने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर के आदेश दिए गए हैं।

दोनों ही अपराधी निर्धारित अवधि में विदिशा और सीमावर्ती जिले रायसेन, भोपाल, गुना, सागर, राजगढ़, अशोकनगर की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इस बीच अगर उन्हें इनमें से किसी भी जगह पर पाया जाता है तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews