विदिशा पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, बरामद किया गया चोरी का सामान

विदिशा पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, बरामद किया गया चोरी का सामान

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। विदिशा (Vidisha) पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह (Inter state thieves gang) का पर्दाफाश किया है। इन चोरों से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है। मुखबिर के सूचना के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को अंजाम दिया है।

गुलाबगंज थाना पुलिस को मुखबिर ने यह सूचना दी थी कि मेहेंदर फाटक के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ है। जिसके पास बिना नंबर की बाइक है और वह संदिग्ध दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच पड़ताल करने पर व्यक्ति के पास से एक चाकू बरामद किया गया।

Must Read- फिल्म प्रोड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

व्यक्ति के पास चाकू मिलने के बाद पुलिस ने उसे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह विदिशा का ही है और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गुलाबगंज के साथ भोपाल, इंदौर, रायसेन, विदिशा, धमतरी और ओडिशा में भी कई जगह चोरी कर चुका है। उसने विदिशा में 3 घरों और 4 दुकानों में की गई चोरी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है।

गुलाबगंज पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि इस चोर के हाथ लगने से अंतरराज्यीय गिरोह का कच्चा चिट्ठा खुल गया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews