ममता पांडे/विदिशा। व्यापार करने के लिए एक युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये हकीकत है। दरअसल युवक अपने पिता से व्यापार करने के लिए एक लाख रूपए की मांग कर रहा था। लेकिन पिता ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो उसने अपहरण की झूठी कहानी रची। युवक खुद अपहरणकर्ता बनकर परिजनों से बात की और अपहरण होने की सूचना दी और खुद के खाते में 1 लाख रुपये डलवाने की मांग की। युवक के पिता ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच करते हुए युवक को भोपाल के नादरा बस स्टैंड के पास एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक से पूछाताछ की जिसमें युवक ने बताया की उसका अपहरण नहीं हुआ था उसने खुद अपहरणकर्ता बनकर बात की थी।
पैसों को लिए बेटे ने रची साजिश, किडनैपर बनकर घर वालों से मांगी फिरौती

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत