विदिशा कलेक्टर का अपराधियों पर कड़ा एक्शन, 3 बदमाशों को किया जिला बदर

district Badar

Vidisha News: जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुंडा एक्ट के तहत बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तीन बदमाशों पर कलेक्टर का एक्शन नजर आया और इन्हें 1 साल के लिए जिला बदर (District Badar) कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने गुंडा एक्ट के तहत इन बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें जिला बदर घोषित किया है। यह कार्रवाई आकाश पंथी, कमलू अहिरवार और हरनाम अहिरवार के विरुद्ध की गई है। यह सभी लोहांगी मोहल्ले में रहने वाले हैं और कोतवाली थाने में इनके विरुद्ध विभिन्न तरह के अपराधों में लिप्त रहने के कई मामले दर्ज हैं।

मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम (Madhya Pradesh State Security Act) के अंतर्गत की गई जिला बदर की इस कार्रवाई के बाद अब यह तीनों बदमाश विदिशा सहित सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, अशोकनगर, गुना, राजगढ़ और सागर की राजस्व सीमा में 1 साल तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अगर नियमों का उल्लंघन कर यह बदमाश इनमें से किसी भी जगह पर देखे जाते हैं तो इनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews