विदिशा में सरकारी जमीन पर किया गया पक्का निर्माण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

विदिशा में सरकारी जमीन पर किया गया पक्का निर्माण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Vidisha News: विदिशा में लगातार सरकारी जमीन पर अतिक्रमण (Encroachment ) किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक और मामला सामने आया जहां पर सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण पर प्रशासन ने सख्ती करते हुए अपना बुलडोजर चला दिया है।

ये अतिक्रमण नगर पालिका अध्यक्ष के घर के पास स्थित सरकारी जमीन पर किया जा रहा था। लोगों ने नगर निगम को शिकायत की थी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जब इस मामले की जानकारी तहसीलदार सरोंज अग्निवंशी को लगने के बाद उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए अवैध निर्माण पर जेसीबी चलवा दी।

सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर रहे अतिक्रमणकारियों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया। लोगों का कहना था कि पास में जो दुकानें बनी है उन्हे भी अधिकारियों की मिलीभगत से तैयार किया गया है। लोगों ने ये भी कहा कि इन दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले में तहसीलदार ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था उसपर कार्रवाई की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews