Vidisha News: तहसीलदार की प्रशासनिक दबंगई, किसान को मारा, बोले अपशब्द, Video Viral

Vidisha News: तहसीलदार की प्रशासनिक दबंगई, किसान को मारा, बोले अपशब्द, Video Viral

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। देश में किसान (farmers) के महा आंदोलन के बीच एक तरफ जहां मोदी सरकार (modi government) किसानों के लिए खजाना खोल रही है। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश (MP) में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किसानों पर ज्यादती की खबर सामने आ रही है। दरअसल मध्य प्रदेश के विदिशा (vidisha) जिले से एक मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार (Tehsildar) की दबंगई (administrative bullying) देखने को मिली है। जिसका वीडियो अब तेजी सी वायरल (video viral) हो रहा है।

जानकारी के माने तो विदिशा की तहसील ग्यारसपुर के तहसीलदार द्वारा यह दबंगई एक मासूम किसान पर दिखाई गई है। दरअसल किसान सूखे राहत के मुआवजे (compensation)के संबंध में कई दिनों से तहसील के चक्कर काट रहा था वही तहसीलदार सुनील शर्मा (sunil sarma) को किसान का बार-बार ऑफिस आना नागवार गुजरा।

Read More: Indore News: पूर्व मंत्री के भतीजे पर दर्ज हुआ FIR, ये है बड़ा कारण

जिसके बाद तहसीलदार सुनील शर्मा ने ना सिर्फ किसान को प्रशासनिक दबंगई दिखाई बल्कि किसान के नाक में तहसीलदार ने मोबाइल दे मारा। इतना ही नहीं तहसीलदार (tehsildar) ने किसान से कई अपशब्द भी कहे। वही तहसीलदार ने किसान को धमकाते हुए कहा कि ऐसा चांटा मारूंगा कि गेट के बाहर हो जाएगा।

जिसका वीडियो (video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल(viral) हो रहा है। वहीं लोगों द्वारा ऐसे तहसीलदार पर प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews