विदिशा कृषि उपज मंडी में चोरों का धावा, चटकाए 6 दुकानों के ताले, व्यापारियों में नाराजगी

विदिशा की कृषि उपज मंडी में एक बार फिर चोरों ने 6 दुकानों को अपना निशाना बनाया। इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष देखने को मिल रहा है।
Vidisha

विदिशा की मिर्जापुर कृषि उपज मंडी की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, सोमवार की रात यहां मंडी में घुसे चोरों ने 6 दुकानों के ताले तोड़ दिए। मंगलवार के सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ।

हालांकि, गनीमत यह रही कि दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद भी चोर कोई भी सामान या कैश ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन इस तरह की घटना ने एक बात फिर व्यापारियों में नाराजगी ला दी है। मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चोरी नहीं कर पाए चोर

दुकानदारों के मुताबिक चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ दिए। एक लाइन में बनी हुई दुकानों पर चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने ताले तो तोड़ दिए लेकिन उनसे सेंटर लॉक नहीं खुल पाया। ऐसे में वो शटर नहीं उठा पाए। वहीं जिन दुकानों के शटर खुल गए वहां से सामान या कैश भी नहीं ले जा सके।

Vidisha

पहले भी हुई है घटना

मंडी में की गई चोरी की इस कोशिश को लेकर दुकानदार का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। जब इस तरह से चोरी करने की कोशिश की गई है। हर 5 से 6 महीने में इस तरह की घटना देखने को मिलती है। पुलिस आती है कार्रवाई की बात करती है लेकिन चोरों को पकड़ने के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आती। बेबी सामने आया है तो पिछली बार जब चोरी की गई थी तो कर से पांच दुकानों से कैश चोरी कर लिया गया था। चोर दीवार तोड़कर दुकानों में घुसे थे। इतनी बार मंडी में चोरी की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव नहीं करने का व्यापारियों ने आरोप लगाया है।

Vidisha

उठी कार्रवाई की मांग

व्यापारियों का कहना है की मंडी बोर्ड की तरफ से दुकानों से किराया लिया जाता है, बिल भी थमाया जाता है। लेकिन सुरक्षा के लिए गार्ड उपलब्ध नहीं है। पहले हुई चोरी की घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई करने और नियमित सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग व्यापारियों द्वारा की गई है। सूचना लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews