Viral News: यूपी के गोरखपुर में ससुर ने अपनी बहू से ही रचाई शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Viral News: यूपी के गोरखपुर में ससुर ने अपनी बहू से ही रचाई शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Viral News : इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड होने की होड मची हुई है। हर कोई एक- दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार बैठा है लेकिन कई बार कुछ चीजें अपने- आप ट्रेंड हो जाती है जिसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि पूरे विदेश में होने लगती है। इसी कड़ी में इन दिनों एक बुजुर्ग की शादी की कुछ तस्वीरें हवा की तरह तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में काफी थू-थू हो रही है। लोग अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही, कमेंट भी कर रहे हैं।

गोरखपुर के छपिया उमरो गांव का मामला

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित छपिया उमरो गांव का है, जहां एक बुजुर्ग ने अपनी ही बहू से शादी रचा ली है। दोनों के उम्र में लगभग 42 सालों का फासला है। जिनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद पूरे देश में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल, बड़हलगंज थाने के इंस्पेक्टर जे एन शुक्ला ने दोनों से तहकीकात करने की बात कही है।

गुपचुप तरीके से रचाई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुजुर्ग का नाम कैलाश यादव है जो कि बड़हलगंज थाने में चौकीदार था। जिसकी पत्नी 12 साल पहले उसका साथ छोड़ चुकी थी। जिसके बाद उनके बेटे की भी मौत हो गई। तब उन्होंने अपनी बहू की दूसरी शादी करवा दी लेकिन वो शादी ज्यादा दिन चल नहीं सकी और वो अपने पहले ससुराल वापस लौट आई। इसी बीच कैलाश ने पूजा से शादी रचा ली।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews