जंगल का राजा पानी के बीचोंबीच फरमा रहा था आराम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागना पड़ा

जंगल का राजा पानी के बीचोंबीच फरमा रहा था आराम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागना पड़ा

A herd of hippos attacked a lion : जंगल का नियम है कि जो ताकतवर और बुद्धिमान होगा..वो न सिर्फ बचा रहेगा बल्कि राज भी करेगा। शायद यही कारण है कि शेर को जंगल का राजा कहते हैं। लेकिन कई बार राजा भी मुसीबत में घिर जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में एक शेर है और कुछ हिप्पो। इनके बीच एक जंग है और यहां एकता की ताकत भी देखने को मिलती है।

इस वीडियो में हम देखते हैं कि नदी के बीच में एक चट्टान पर शेर राजा आराम फरमा रहे हैं। वो बिल्कुल बेखौफ लेटकर मौसम का मजा ले रहा है। लेकिन उसे नहीं पता कि पानी में धीरे धीरे उसकी तरफ खतरा चलकर आ रहा है। दरअसल हिप्पो का एक झुंड पानी में दबे पांव शेर की तरफ बढ़ता है और अचानक ही उसपर हमला कर देता है। यकायक हुए इस हमले से शेर बौखला जाता है लेकिन फिर पानी में कूदकर वहां से भाग खड़ा होता है। यहां हमें नजर आती है झुंड की ताकत..कि कैसे हिप्पो एक साथ हैं तो शेर जैसे शक्तिशाली जानवर पर भी हमला कर दिया मिलकर और शेर को भी वहां से उल्टे पैर भागना पड़ा।

यूट्यूब पर इस वीडियो को Latest Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे वाइल्ड लाइफ कैटेगरी में बहुत पसंद किया जा रहा है और अब तक करीब सवा मिनिट के इस वीडियो को 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट की दुनिया में इस तरह के कई वीडियो मिल जाते हैं जो हमें दुनिया के अलग अलग जीवों से जुड़ी अनोखे दृश्य दिखाते हैं। ये भी उन्हीं में से एक है और काफी पसंद किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews