अमेरिकी यूनिवर्सिट से ग्रेजुएट हुई बिल्ली, हैट और गाउन पहनकर खिंचाया फोटो

अमेरिकी यूनिवर्सिट से ग्रेजुएट हुई बिल्ली, हैट और गाउन पहनकर खिंचाया फोटो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आप कभी ऐसी बिल्ली से मिले हैं जिसने ग्रेजुएशन किया हो। हम आपको आज एक ऐसी ही बिल्ली से मिलवाने जा रहे हैं जो ग्रेजुएट हुई है और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो बाकतायदा गाउन और हैट (gown and cap) के साथ वायरल हो रही है।

दरअसल बिल्ली की मालकिन फ्रांसेसा बोर्डियर (Francesca Bourdier) ने पिछले दिनों ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी (University of Texas, Austin) से ग्रेजुएशन किया है। लेकिन इस सफर में वो अकेली नहीं थीं। उनके साथ पूरे समय साथ रही उनकी पालतू बिल्ली सूकी (Suki)। फ्रांसेसा जब भी ज़ूम पर क्लास अटेंड करती, उनकी बिल्ली बिना नागा उनके साथ पूरे समय वहीं बैठी रहती। इस तरह पूरे समय बिल्ली ने भी ऑनलाइन क्लास (online classes) अटेंड की। फ्रांसेसा के मुताबित जब भी वो जब भी जूम लेक्चर अटेंड करती थी उनकी बिल्ली हमेशा उसे सुनना को उत्सुक रहती और उनके पास लैपटॉप के सामने बैठी रहती। इस तरह सूकी ने भी ग्रेजुएशन की पूरी पढ़ाई की है, ये मानना है उनकी केयर टेकर का। वो उसे स्पेशल ग्रेजुएट मानती हैं। अब जब फ्रांसेसा को ग्रेजुएट होने की डिग्री मिली तो उन्होने बाकायदा अपनी बिल्ली को भी गाउन और हैट पहनाकर उसके साथ फोटो क्लिक की और अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इंटरनेट पर इस तस्वीर के वायरल होने के साथ ही यूजर्स इस बिल्ली पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews