नव्या नवेली ने किया कुछ ऐसा कि अमिताभ बच्चन कह उठे- “मुझे तुम पर गर्व है”

नव्या नवेली ने किया कुछ ऐसा कि अमिताभ बच्चन कह उठे- “मुझे तुम पर गर्व है”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वो चर्चाओं में हैं और इस बार वजह बहुत की खास है। दरअसल इस बार नव्या को एक मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है और इसे उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें नव्या पर गर्व है।

पहले सावन सोमवार पर उज्जैन में निकलेगी महाकाल की सवारी, सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं

ये एचटी की मैगजीन ब्रंच का कवर पेज है जिसमें एक इंटरव्यू में नव्या नंदा ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बात की है। इसमें उन्होने कुछ हैल्थ टिप्स भी दी है। आरा हेल्थ की फाउंडर नव्या नवेली के साथ इस मैगजीन कवर पेज को को-फाउंडर्स अहिल्या मेहता, माल्लिका शाहणे और प्रज्ञा साबू ने शेयर किया है। नव्या के इस अचीवमेंट पर नाना अमिताभ बच्चन बेहद खुश हैं और उन्होने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘मुझे तुम पर गर्व है नव्या, आई लव यू।’ वहीं शाहरुख खान की बेटी और उनकी खास दोस्त सुहाना खान ने भी कमेंट कर तारीफ की है। सुहाना ने लिखा है ‘अमेजिंग’ और इसी के साथ लव इमोजी भी बनाई है। इनके अलावा शनाया कपूर, महीप कपूर, श्वेता बच्चन, सोनाली बेंद्रे सहित कई सारे सेलेब्स ने नव्या की तारीफ की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews