300 फीट गहरे बोरवेल से आर्मी ने बच्चे को सुरक्षित निकाला, बच्चे को दुलारते जवान की फोटो वायरल

300 फीट गहरे बोरवेल से आर्मी ने बच्चे को सुरक्षित निकाला, बच्चे को दुलारते जवान की फोटो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर एक आर्मी जवान की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उसका मानवीय चेहरा नजर आ रहा है। ये कैप्टन सौरभ हैं जिन्होने अपनी टीम के साथ एक बच्चे का रेसक्यू किया। तस्वीर उसी समय की है। इन दो तस्वीरों को मंत्री हर्ष संघ्वी ने भी शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में 18 महीने का एक बच्चा 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बचाने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को जीवित बाहर निकाल लिया गया। कैप्टन सौरभ गोल्डन कटर आर्टिलरी ब्रिगेड में हैं और उनकी टीम ने ही बच्चे की जान बचाई। बच्चे को बाहर निकालने के बाद कैप्टन सौरभ ने उसे गोद में लेकर पुचकारा और माथे पर हाथ फिराया। दूसरी तस्वीर में बच्चे को लेकर उनका कंसर्न साफ झलक रहा है। ये दृश्य कैमरे में कैद हो गया और जिसने भी ये फोटो देखी उसका दिल भर आया। अब ये फोटो वायरल है और लोग कैप्टन सौरभ को सेल्यूट कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews