
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रेम की भाषा जानवर भी खूब पहचानते हैं। वो अपने प्यार को जाहिर करना भी जानते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिनमें जानवरों की प्यारी प्यारी हरकतें देखने को मिलती है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ बच्चियां अपनी मम्मी के साथ पार्क में बैठी है तभी वहां एक बेबी चिंपैजी आता है और बच्चियों को प्यार करने लगता है। वो एकदम उनके गले में झूल जाता है और बच्चियां भी डरने की बजाय काफी खुश होती है। देखकर लगता है कि चिंपैजी और वो एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। दोनों ही बच्चे चिंपैजी से मिलकर खूब खिलखिलाकर हंसते हैं और पास में बैठी उनकी मम्मी भी इस दृश्य को देखकर खुश हो रही हैं। आप भी ये वीडियो देखिये, यकीनन इसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

