पर्दे के पीछे और भी हैं हीरो, देखिये शूटिंग के लिए कैसे कैमरामैन लगा देते हैं जी-जान

पर्दे के पीछे और भी हैं हीरो, देखिये शूटिंग के लिए कैसे कैमरामैन लगा देते हैं जी-जान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्मों, विज्ञापनों या धारावाहिकों में हम एक से एक कमाल के सीन देखते हैं। खासकर मूविंग सीन जिनमें मारधाड़, गाड़ियों का चलना, बिल्डिंग्स से कूदना और ऐसे ही स्टंट शामिल होते हैं..उनमें कलाकार का काफी शाबासी मिलती है। लेकिन इन हीरो के पीछे कुछ और हीरो होते हैं जो ऐसे मुश्किल सीन्स को मुमकिन बनाने हैं।

IMD Alert : 17 राज्यों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम-मानसून का असर, UP-बिहार पर जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूं तो किसी भी शूट के लिए स्क्रिप्ट, डायरेक्टर, एक्टर्स और सारी टीम का साझा सहयोग होता है। लेकिन इनके बीच एक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है कैमरामेन की। कोई भी सीन तभी परफेक्ट होगा जब कैमरामैन को एंगल, लाइटिंग,लोकेशन सहित तमाम जानकारी होगी। किसी भी शूट में कैमरामैन अपना सारा स्किल लगा देते हैं और उन्हीं के कारण पर्दे पर वो दृश्य इतना बेहतरीन नजर आता है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं कि बिहाइंड द सीन ये लोग कितनी मेहनत करते हैं।

ये एक वीडियो है जो किसी सड़क पर शूट हो रह है। इसमें हम देख सकते हैं कि कैमरामैन स्केटर्स पहना हुआ है और इस चलित दृश्य को फिल्माने के लिए कार के पीछे पीछे दौड़ रहा है। वो खुद मूव कर रहा है लेकिन उसे अपना कैमरा स्टिल रखना है। चलते हुए ये कर पाना भी बड़ी चुनौती है। अगर कैमरे का एंगल जरा भी शिफ्ट हुआ या वो शेक हुआ तो पूरा सीन बिगड़ जाएगा। ये दृश्य है कि सड़क पर एक घबराई सी लड़की आती है और टैक्सी में बैठ जाती है। इसे शूट करने के लिए कैमरामैन को कितनी जद्दोजहद करनी पड़ी, हम ये देख सकते हैं। ये तो सिर्फ कुछ मिनिटों का सीन है..ऐसे ही तमाम सीन शूट करने के लिए कैमरामैन अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। इसलिए हमें याद रखना चाहिए कि किसी भी फिल्म का सिर्फ एक हीरो नहीं होता..वो तमाम लोग हीरो हैं जो पर्दे के पीछे से इसे कामयाब बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं।

https://twitter.com/_TheFigen/status/1565657279692668930?s=20&t=dA7KWjc3qEUc2RzToklqfw

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews