अब सब्यासाची मंगलसूत्र के विज्ञापन पर विवाद, लोगों ने लगाया अश्लीलता का आरोप

अब सब्यासाची मंगलसूत्र के विज्ञापन पर विवाद, लोगों ने लगाया अश्लीलता का आरोप

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिनों डाबर, तनिष्क, फैब इंडिया के विज्ञापनों पर लगातार बवाल के बाद अब ट्रोलर्स के निशाने पर है फेमस फैशन डिजाइनर सब्यासाची (Sabyasachi)। अपने यूनिक ब्राइडल कलेक्शन और खास आउटफिट्स व ज्वेलरी के लिए मशहूर सब्यासाची के मंगलसूत्र के विज्ञापन को लेकर ये विवाद खड़ा हुआ है।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जगमगाएंगे सरकारी भवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

हाल ही में सब्यसाची ने अपना नया ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। इस सीरीज में उन्होने कुछ मंगलसूत्र की तस्वीरें और विज्ञापन जारी किया है। इसे उन्होने ‘इंटीमेट फाइन ज्वैलरी’ के नाम से इंट्रोड्यूस किया है। ये एक रॉयल बंगाल मंगलसूत्र है जिसमें बंगाल टाइगर आइकन, VVS हीरे और काले गोमेद हैं। डिजाइनर सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर अपने इस ज्वेलरी एड कैंपन ‘इंटिमेट फाइन ज्वैलरी’ की तस्वीरें शेयर की और इसी के बाद हंगामा मच गया। दरअसल, इस विज्ञापन में अलग-अलग मॉडल्स को मंगलसूत्र का प्रचार करते हुए दिखाया गया है जिसमें हेट्रोसेक्सुअल और सेम सेक्स कपल द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र को पहने दिखाई दे रहे हैं। यह सब्यसाची के इंटीमेट ज्वैलरी कलेक्शन का ही पार्ट हैं।

इस ज्वेलरी कलेक्शन वाले विज्ञापन पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। विज्ञापन में मंगलसूत्र के साथ महिला सिर्फ ब्रा पहने हुए हैं और उसके साथ मेल मॉडल भी है। हालांकि इस कैंपेन में साड़ी पहने हुए मॉडल्स भी शामिल हैं लेकिन लोगों को इंटीमेंट सीन वाले विज्ञापनों पर आपत्ति है और इसी को लेकर विवाद उठ गया है। लोगों ने इसे हिंदू संस्कृति का अपमान बताया है और कई लोग कह रहे हैं कि मंगलसूत्र का विज्ञापन करते हुए उन्हें लोगों की भावनाओं का खयाल रखना चाहिए। बता दें कि हाल ही में ऐसे ही एक विवाद के बाद डाबर ने अपना विज्ञापन वापिस ले लिया था, देखना होगा कि अब इस विवाद के बाद सब्यासाची क्या कदम उठाते है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews