Credit Card: ड्यू डेट पर नहीं कर पाएं हैं पेमेंट, तो नहीं देना होगा Penalty; RBI ने जारी किए नए नियम

Credit Card: ड्यू डेट पर नहीं कर पाएं हैं पेमेंट, तो नहीं देना होगा Penalty; RBI ने जारी किए नए नियम

Credit Card : यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और किसी कारणवश ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं कर पाएं हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ड्यू डेट निकलने के बाद बिना किसी चार्ज के पेमेंट का विकल्प ग्राहकों को मुहैया कराया है। जिससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को काफी राहत मिली है। बता इससे पहले अगर आप पेमेंट नहीं चुका पाते थे तो आपको भारी पेनाल्टी चुकानी पड़ती थी लेकिन आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक, ग्राहकों को छुट दी गई है। आइए विस्तार से जानें…

RBI ने जारी किए नए नियम

दरअसल, आजकल डिजिटल का जमाना है और सभी लोग ऑनलाइन कारोबार करना ज्यादा पसंद करत हैं। इसी कड़ी में लोग क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी बिजली बिल, टीवी रिचार्ज, आदि बहुत सारी चीजें करते हैं और गलती से अगर आप ड्यू डेट पर इसे चुकाना भूल जाते हैं तो आपको इसके लिए भारी कीमत अदा करनी पड़ती है। इसलिए RBI ने ग्राहकों के लिए ये सुविधा मुहैया करवाई है। RBI ने बैंकों और क्रेडिट कार्ड जारी करने वालों से कहा है कि, वो ड्यू डेट के तीन दिन बाद ही पेनाल्टी ले सकते हैं। इसका मतलब अब आप अपने ड्यू डेट के 3 दिनों के भीतर पेमेंट कर सकते हैं। इससे आपको एक्सट्रा किसी प्रकार की कोई कीमत नहीं चुकानी होगी।

क्रेडिट स्कोर पर नहीं पड़ेगा असर

अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा करने से हमारे क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ेगा। तो हम आपको बता दें कि इससे क्रेडिट स्कोर पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि आरबीआई के तरफ से जारी नियम का पालन करना सभी के लिए बेहद जरूरी होता है और क्रेडिट कार्ड ग्राहक भी लगने वाली पेनाल्टी से भी बच सकते हैं।

पेनाल्टी से बचें ऐसे

बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां आमतौर पर बकाया राशि के आधार पर पहले से निर्धारित देर से पेमेंट चार्जेज लगाती हैं। इससे विलम्ब शुल्क, बकाया राशि के आकार के हिसाब से में बढ़ता है। बिल की राशि जितनी ज्यादा होती है उतनी ही ज्यादा लेट फीस लगती है लेकिन नए नियमानुसार, अब आपको पेनाल्टी नहीं देना होगा। ऐसा करने से आप पेनाल्टी से भी बच सकते हैं.

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews