Drama Queen Cat: बिल्ली की ये हरकत देखकर रह जाएंगे हैरान

Drama Queen Cat: बिल्ली की ये हरकत देखकर रह जाएंगे हैरान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बचपन में हम सभी ने स्कूल न जाने के लिए पेट दर्द का बहाना किया होगा। किसी को एग्ज़ाम से बचने के लिए बुखार आया होगा तो कोई होमवर्क न करने पर सिरदर्द की बात कहकर घर बैठा होगा। स्कूल के अलावा भी तबियत खराब होने के बहाने तमाम जगह काम आते रहे हैं। ऑफिस से छुट्टी लेना हो या किसी फंक्शन में जाने का मन नहीं हो, कोई सेमिनार अटेंड नहीं करना हो या फिर किसी शादी को टालना हो..तबियत का बहाना हमेशा ही काम आता है।

बीच सड़क विग्नेश ने नयनतारा पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल

लेकिन क्या आपको पता है कि ये बहानेबाजी की आदत सिर्फ इंसानों में नहीं होती। जानवर भी इसका खूब इस्तेमाल करना जानते हैं। आपने अक्सर देखा होगा..पालतू जानवर मूड न होने पर ऐसे बैठ जाते हैं जैसे उनकी तबियत ठीक न हो। कभी खाना पसंद न आने पर मुंह फेर लेते हैं तो कभी डांट पड़ जाने पर मरियल आवाज निकालने लगते हैं। ये सब इनके तरीके होते हैं बहाने बनाने के। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं इसकी मेन कैरेक्टर तो पूरी तरह के ड्रामेबाज़ है।

इस वीडियो में एक बिल्ली नजर आ रही है जो लंगड़ाकर चल रही है। ये कहीं बैठी नजर आ रही है और जब उठती है तो आगे के एक पैर से लंगड़ाकर चलती दिखती है। ये देखकर किसी को भी इसपर तरस आ जाएगा। लेकिन तभी हमारे सामने से पर्दा उठता है। दरअसल इस बिल्ली को उसके केयर टेकर ने किसी कारण बाहर निकाल दिया है, और घर के अंदर आने के लिए वो ये ड्रामा कर रही है। वो लंगड़ाते हुए आती है और दरवाजे के पास बैठ जाती है। वीडियो में हमें उसके केयर टेकर की हंसी भी सुनाई देती है। जैसे ही दरवाजा खुलता है वो भीतर आती है और अपने चारों पैरों से चलने लगती है। पीछे से एक महिला की आवाज सुनाई देती है जो कहती है ‘ड्रामा क्वीन’। ये बहुत ही मजेदार वीडियो है और इसमें हमें इस बिल्ली की कमाल की एक्टिंग देखने तो मिलती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews