Gulab Jamun Pizza : क्या आप खाएँगे गुलाब जामुन पिज़्ज़ा! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये फूड एक्सपेरिमेंट वीडियो

social media

Gulab Jamun Pizza : गुलाब जामुन..नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाए। ये ऐसी शाही मिठाई है जिसे लगभग हर शख़्स पसंद करता है। फ़ाइव स्टार होटल से लेकर गली की मिठाई दुकानों तक..आपको गुलाब जामुन हर कहीं मिल जाएँगे। इसका स्वाद ऐसा जिसे सिर्फ़ खाने वाला ही महसूस सकता है।

गुलाब जामुन..सुनते ही मुँह में पानी आ जाए

गुलाब जामुन की आपको सैंकड़ों वैरायटी मिल जाएँगी। कहीं देसी मावे का घी में बना हुआ तो कहीं अंदर मेवे भरे हुए। कहीं गुलाब जल के फ़्लेवर के साथ, तो कहीं केवड़ा की ख़ुशबू में लिपटा हुआ। घर में शादी ब्याह हो या फिर कोई बर्थडे पार्टी..चाहे जितनी नई मिठाइयाँ बना लीजिए..लेकिन गुलाब जामुन का कोई ऑप्शन नहीं। किसी को ये एकदम गर्मागर्म पसंद आता है तो किसी को ठंडी रबड़ी के साथ। कहीं इसे खाने से पहले परोसा जाता है तो कहीं खाने के बाद मीठे के तौर पर। बस बात इतनी है कि गुलाब जामुन की मिठास का कोई मुक़ाबला ही नहीं।

क्या आप खाना पसंद करेंगे गुलाब जामुन पिज़्ज़ा 

अब फ़ूड एक्सपेरिमेंट के ज़माने में गुलाब जामुन भी कई नए तरीक़ों से मिलने लगा है। गुलाब जामुन आइसक्रीम हो या फिर शर्बत..ये तो अब आम हो चले हैं। लेकिन क्या कभी आपने गुलाब जामुन पिज़्ज़ा खाया है। ये सवाल अटपटा लग सकता है और पिज़्ज़ा में गुलाब जामुन की कल्पना करना भी ज़रा मुश्किल है लेकिन ये कारनामा भी आख़िर हो ही गया। सोशल मीडिया पर इन दिनों गुलाब जामुन पिज़्ज़ा का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर realfoodler नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम देख सकते हैं कि पिज़्ज़ा बेस पर गुलाब जामुन के टुकड़े और ढेर सारा चीज़ डाला गया है और फिर उसे बेक किया जाता है। बाद में उसपर गुलाब जामुन रखकर उसे सर्व किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर गुलाब जामुन प्रेमियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा है और वो इसे एक अत्याचार बता रहे हैं। इसपर कमेंट करते हुए एक ने लिखा है कि इसके ऊपर थोड़ा चूहे मारने का ज़हर भी छिड़क दो, तो दूसरा लिख रहा है क्या बकवास बना दिया है। हालाँकि कुछ लोगों को ये एक्सपेरिमेंट पसंद भी आ रहा है और खाने को लेकर सबकी अपनी चॉइस भी होती है। बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे अब तक हज़ारों लोग देख चुके हैं।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Foodler (@realfoodler) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews