Viral Video : क्या आपके बर्फ के गोले में नमक, मिर्च और हरी चटनी है! देखिए बर्फ से बनी झन्नाटेदार डिश

Barf ka gola

New type of Ice candy : कई बार होता है कि हम वही रुटीन वाला खाना खा-खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में शुरु होता है कुछ खास पकाने का सिलसिला। अब सबकी अपनी अपनी पसंद होती है और उसके मुताबिक ये स्पेशल डिश बनाई जाती है। कहीं पनीर पर एक्सपेरिमेंट होता है तो कही नॉन वेज में नया ट्विस्ट डाला जाता है। आपने ऐसी सैकड़ों चीज़ें देखी सुनी और बनाई भी होंगीं, जो एकदम नया स्वाद ला देती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि बर्फ से कोई डिश बनाई जाए?

मसालेदार बर्फ का गोला

इस सवाल का तो एक ही जवाब हो सकता है..बर्फ का गोला। भला बर्फ से और क्या बनाया जा सकता है। और अब तो गर्मियों का मौसम भी दस्तक दे रहा है, ऐसे में रंग बिरंगे बर्फ के गोले की लज़्ज़त भला किसे नहीं भाएगी। लेकिन क्या आपके बर्फ के गोले में हरी चटनी और नमक मिर्च है। ये सवाल आपको कुछ अटपटा लग सकता है लेकिन हम आज आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सोशल मीडिया वायरल

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ruc.hhiiiii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसमें बर्फ का गोला बनाने की एकदम नई तकनीक बताई गई है। इसमें बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में बर्फ को बनाकर खाया जाता है और लोग अपनी पसंद के मुताबिक इसमें अलग अलग सामग्री और मसाले डालते हैं। इस वीडियो में बर्फ में हरी चटनी डाली गई है जिसमें धनिया मिर्ची, इमली वगैरह है। इसी के साथ लाल मिर्च, नमक और थोड़ी चीनी भी डाली गई है और फिर इसे बाकायदा उसी तरह खाया जाता है जैसे कि हम चाट, पकौड़ी या कोई मिठाई खाते हैं। तो अगर आप भी इन गर्मियों में अपने खाने में कुछ नया प्रयोग करना चाहते हैं..ये नई डिश हाज़िर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews