
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पति-पत्नी के बीच अक्सर ही नोंकझोक, हंसी मज़ाक चलता रहता है। पत्नियों को लेकर कई सारे जोक्स भी चलन में हैं जो खूब शेयर होते हैं। सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के बीच का ह्यूमर भी अक्सर देखा जा सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ये भी देखिये – हनुमानजी को क्या खाद्य समाग्री चढ़ाने से मिलता है कौन सा लाभ ?
इस वीडियो में एक बाइक दिख रही है और बाइक पर जो कैप्शन लिखा है उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसपर लिखा है “बीवी से बहस, जिंदगी तहस नहस”। वीडियो में एक शख्स अपनी बीवी के साथ बाइक पर बैठा दिख रहा है और जब उससे पूछा जा रहा है कि ये क्या लिखा है आपने अपनी गाड़ी पर तो वो इसे पढ़कर भी बता रहा है। इस वीडियो पर अब ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स आ रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है कि ‘सही तो लिखा है भाई ने’। ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर जमकर मज़े ले रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

