परीक्षा की कॉपी में छात्र ने लिख दिया इस सिंगर का गाना, वायरल हो रही है कॉपी, जाने मामला

Board Exams 2024

पटना, डेस्क रिपोर्ट। Viral News:- बिहार के एक परीक्षार्थी की कॉपी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। दरअसल, इन दिनों खेसारी लाल का गाना “एगो कोको कोला” काफी सुर्खियों में है। इसी बीच एक गोपालगंज में आयोजित हुई परीक्षा में छात्र की कॉपी खूब वायरल हो रही क्योंकि प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल के जवाब में खेसारी लाल इसी गाने को लिख दिया। कहा जा सकता है छात्र इन गाने से इतना प्रभाइट हुआ की उसने परीक्षा की कॉपी भी नहीं छोड़ी। अक्सर चीटिंग और परीक्षा से जुड़ी बातों को लेकर बिहार की परीक्षा सुर्खियों में रहती है। गोपालगंज के अखिलेश यादव ने सिर्फ गाना नहीं लिखा बल्कि खेसारी लाल का विश्लेषण भी लिया।

यह भी पढ़े… Vivo T2 के लॉन्च होने की तारीख टली, आज नहीं अब इस होगा स्मार्टफोन लॉन्च

छात्र की यह हरकत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि यह वायरल कॉपी कितनी सच्ची है कितनी गलत यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन आन्सर शीट में गोपालगंज के बीपीएस कॉलेज का नाम लिखा हुआ है। आन्सरशीट को देखकर यह पता चलता है की यह आन्सर शीट 11वीं कक्षा के छात्र की है, जिसने हिन्दी की परीक्षा में ऐसे जवाब लिखा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है की इस कॉपी को देखकर चेक करने वाले टीचर का दिमाग भी घूम जाएगा। छात्र ने कॉपी में कुछ ऐसे शब्द लिखे हैं, ” यह गाना ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के द्वारा लिखा गया है, जो Youtube पर फिलहाल नंबर 1 पर है।” उसने यह भी लिखा है की खेसारी लाल एक ऐसे स्टार है जो हमेशा टॉप 10 में रहते हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews