शादी में छपवाया 4 किलो का Invitation Card, अंदर है ड्राय फ्रूट और चॉकलेट्स

शादी में छपवाया 4 किलो का Invitation Card, अंदर है ड्राय फ्रूट और चॉकलेट्स

सांकेतिक तस्वीर

राजकोट, डेस्क रिपोर्ट। शादियों का सीजन है और लोगों में जमकर उत्साह है। पिछले साल कोरोना के कहर ने शादी ब्याह सहित सभी त्योहारों पर पाबंदी लगा दी थी इसलिए इस बार जिनके घरों में शादी है वो पूरी धूमधाम के मूड में हैं। सब अपनी अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से प्लानिंग कर रहे हैं। इसी बीच ये खबर चर्चाओं में है कि गुजरात के जाने-माने व्यापारी मुलेशभाई उकनी (Mauleshbhai Ukani) ने अपने बेटे की शादी में 4 किलो का निमंत्रण पत्र (Wedding Invitation Card) कार्ड छपवाया है।

बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने का अनूठा तरीका, पुलिस कांस्टेबल की अनोखी पहल

ये शादी समारोह 14, 15 और 16 नवंबर को जोधपुर में होने जा रहा है। मुलेशभाई के बेटे जय उकनी (Jay Ukani) की शादी में क्या धूम होगी, उसका अंदाजा शादी के इन्विटेशन कार्ड देखकर ही लगाया जा सकता है। चार किलो के इस कार्ड की कीमत करीब 7 हजार रूपये है। ये एक बॉक्स के रूप में है जिसके अंदर सात पन्नों का कार्ड है। कार्ड खोलने पर  मलमल के कपड़े में चार छोटे बॉक्स दिखाई देते हैं जिनमें ड्राई फ्रूट और चॉकलेट्स भरी गई हैं। इस कार्ड में तीन दिवसीय शादी कार्यक्रम की सारी डिटेल है। कार्ड में सबसे ऊपर द्वारकाधीश के कृष्णजी की तस्वीर है। इस परिवार की कान्हाजी पर बेहद आस्था है और इसीलिए उनकी तस्वीर शुरूआत में दी गई है। इस कार्ड को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है और सबका मानना है कि इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि शादी कितनी भव्य होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews