LIC Housing Finance: LIC ने होम लोन की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, यहां चेक करें नए रेट

MP Tourism

LIC Housing Finance : LIC हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने घर खरीदने वालों को बड़ा झटका दिया है। घर बनाने या खरीदने के लिए यदि आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ लिजिए क्योंकि एलआईसी ने   ब्याज दरों में 0.35% की बढ़ोतरी की है। बता दें इस नई व्यवस्था के अनुसार, LIC हाउसिंग फाइनेंस ब्याज की न्यूनतम दर को संशोधित करके 8.65% कर दिया गया है। इसलिए होम लोन लेने से पहले इस खबर को ध्यान से जरुर पढ़ें…

वेबसाइट के मुताबिक…

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, LIC हाउसिंग की संशोधित प्राइम लेंडिंग रेट (LHPLR) 16.80% है। जिसके तहत, 800 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले सैलरी और प्रोफेशनल ग्राहकों के लिए 15 करोड़ रुपये तक होम लोन की ब्याज दरें 8.65% से शुरू होगी जबकि नॉन-सैलडीर के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी रहेगी।

LIC ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका

कंपनी की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा कि, एलआईसी हाउसिंग प्राइम लेंडिंग रेट में 0.35% की बढ़ोतरी की है जो कि उसके ऋण पर ब्याज दर जुड़ी हुई है। वहीं, इस नई व्यवस्था को लेकर कंपनी के प्रबंध निदेशक विश्वनाथ गॉड ने कहा कि, ‘दरों में वृद्धि बाजार की स्थितियों को देखते हुए की गई है। वर्तमान में रियल एस्टेट क्षेत्र में घर खरीदने के आंकड़े लगातार मजबूत हो रहे है। इसलिए यह कदम उठाया गया है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews