MP News: 4 साल तक पैसे बचाकर संतोष ने खरीदी मुन्नी के लिए मोपेड, पेश की मोहब्बत की मिसाल

MP News: 4 साल तक पैसे बचाकर संतोष ने खरीदी मुन्नी के लिए मोपेड, पेश की मोहब्बत की मिसाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP News:- मोहब्बत के लिए लोगों ने आज तक बहुत कुछ किया है। किसी ने ताजमहल बनवाया तो किसी ने पहाड़ काट कर रास्ता। लेकिन मध्यप्रदेश के इस भिखारी की मोहब्बत की मिसाल कुछ अनोखी है। कहते हैं प्यार सिर्फ भावनाओ को देखते, फिर आप भिखारी ही क्यों ना हो। आजकल एक अमीर दिलवालें भिखारी की खूब चर्चा हो रही, जिसका प्यार आपको भी सच्ची मोहब्बत पर विश्वास करने पर मजबूर कर देगा।

यह भी पढ़े… MP में अब घट चुके हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, श्रीलंका में ईंधन की कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जाने यहाँ

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रहने वाले एक दिव्यांग भिखारी ने 4 सालों तक पैसे बचाकर एक 90, 000 की मोपेड अपनी पत्नी मुन्नी के लिए खरीदी है। इस व्यक्ति का नाम संतोष साहू बताया जा रहा है, जो अपना पेट पालने के लिए भीख माँगता है। संतोष साहू अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा का रहने वाला है। संतोष अपने दोनों पैरों से चल नहीं सकता और अपने ट्रिसाइकल को धक्का दिलवा कर छिंदवाड़ा बस स्टेशन पर दोनों पति-पत्नी भीख मांगते हैं। अपनी पत्नी की दिक्कत संतोष से नहीं देखी गई और उसने अपनी पत्नी के लिए मोपेड खरीद ली।

यह भी पढ़े… मंदसौर में बेटियों की संख्या बढ़ने पर CM शिवराज ने जताई खुशी, कहा- मनाओ उत्सव

संतोष का कहना है की दोनों पति-पत्नी इधर-उधर घूमकर भीख मांगते हैं। खराब रास्ते के कारण उनकी पत्नी को दिक्कत भी होती थी। कई बार तो ऐसा हुआ की मुन्नी की तबीयत ही खराब हो गई और इलाज में भी खर्चा हुआ। फिर एक दिन मुन्नी ने मोपेड की सलाह है। फिर क्या था 4 सालों तक एक-एक पैसे जोड़कर 90 हजार रुपये कलेक्ट किए और मोपेड खरीद ली, जिनकी चर्चा खूब हो रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews