No means No..जानवर भी समझते हैं ये बात, जब बंदर ने कुत्ते को छेड़ा तो हुआ ये, देखिये Video

No means No..जानवर भी समझते हैं ये बात, जब बंदर ने कुत्ते को छेड़ा तो हुआ ये, देखिये Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। No means no..इस बात पर पिछले कुछ समय में काफी विमर्श हुआ है। किसी भी भी मर्ज़ी के खिलाफ उसे छेड़ना सरासर ग़लत है और इसका विरोध हर हाल होना चाहिए। ये बात सिर्फ मनुष्य नहीं, जानवरों पर भी लागू होती है। अगर कोई किसी को बिला वजह परेशान करे या छेड़े तो जानवर भी पलटकर जवाब देते हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ते (dog) और बंदर (monkey) के बीच की लड़ाई दिख रही है। दरअसल कुत्ता बड़े आराम से शांत बैठा था तभी वहां एक बंदर आता है और उसे छेड़ने लगता है। इसपर कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वो उसे भगाने की कोशिश करता है। लेकिन बंदर कहां मानने वाला, वो अपनी हरकतें जारी रखता है। ऐसे में कुत्ता उसपर ज़ोर ज़ोर से भोंकने लगता है और आखिर बंदर डरकर भाग जाता है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक इसपर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews