Video : नोरा फतेही और ज़ारा खान ने ‘Kusu Kusu’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस

Video : नोरा फतेही और ज़ारा खान ने ‘Kusu Kusu’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने एलिगेंट स्टाइल और डांस के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल वो अपने नए नए गाने ‘Kusu Kusu’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना कुसु कुसु रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही हिट लिस्ट में आ गया है। दिलबर गर्ल इसमें दिलरुबा बनाकर काफी तारीफें बटोर रही हैं।

मेरी भैंस दूध नहीं देती, शिकायत लेकर थाने पहुंचा ग्रामीण, पुलिस भी हैरान कैसे करे निदान !

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस गाने का एक और वर्जन रिलीज हुआ है जिसमें नोरा इस गाने की सिंगर ज़ारा खान (Zara Khan) के साथ गजब का डांस कर रही हैं। इसमें नोरा फतेही और ज़ारा खान बेली डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं और लोग नोरा और ज़ारा दोनों के डांसिंग स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ज़ारा खान मशहूर सिंगर सलमा आगा की बेटी हैं। ज़ारा सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी हैं और वो अर्जुन कपूर स्टारर ‘ऑरंगजेब’ में नजर आई चुकी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews