अगर आपकी नजर बाज जैसी है, तो इस फोटो में सबसे अलग मारियो को बस 5 सेकंड में ढूंढ कर दिखाइए

Optical Illusion: ऑनलाइन चल रही इस मजेदार पहेली में एक जैसा दिखने वाले कई मारियो हैं, लेकिन उनमें से एक थोड़ा अलग है। लोग इसे 5 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज ले रहे हैं। आपकी नजर कितनी तेज है, आजमाइए खुद।
Optical Illusion

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मज़ेदार ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) लोगों को खूब चकरा रहा है। इस तस्वीर में ढेर सारे मारियो एक जैसे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनमें से एक मारियो बाकी सबसे थोड़ा अलग है। फर्क इतना हल्का है कि ज़्यादातर लोग इसे पहली नजर में पकड़ ही नहीं पाते। इसी वजह से ये पहेली इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी का कारण बन गई है।

अब इस फोटो को देखकर लोगों के सामने चैलेंज रखा गया है, अगर आपकी नजर बाज जैसी तेज़ है, तो 5 सेकंड में उस अलग दिखने वाले मारियो को ढूंढिए। कुछ लोग इसे कुछ ही सेकंड में पकड़ लेते हैं, जबकि कई लोग काफी देर तक घूरते रह जाते हैं लेकिन फर्क नहीं समझ पाते। तो चलिए, ज़रा आप भी आज़माइए अपनी नज़रें…क्या आप 5 सेकंड में सही मारियो को पहचान सकते हैं?

क्या है ये तस्वीर और क्यों हो रही है वायरल?

इस तस्वीर में एक जैसे दिखने वाले दर्जनों मारियो हैं, जिन्हें देखकर आंखें चकरा जाएंगी। लेकिन उनमें से एक मारियो बाकी सबसे अलग है। फर्क बहुत छोटा है, शायद टोपी का डिजाइन, आंखें या मूंछ थोड़ी अलग हो।

लोग इस पहेली को “नजर की परीक्षा” मानकर चैलेंज ले रहे हैं। कुछ लोग इसे 2 सेकंड में ढूंढ ले रहे हैं, तो कुछ को कई बार देखने के बाद भी नहीं मिल रहा। इसी वजह से ये पहेली सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

लोग क्यों पसंद कर रहे हैं ऐसी तस्वीरें?

आजकल लोग सिर्फ गेम खेलने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दिमाग और नजर की तेज़ी जांचने के लिए भी इस तरह की तस्वीरें देख रहे हैं। ऐसी पहेलियां दिमाग को एक्टिव रखती हैं, ध्यान बढ़ाती हैं और देखने की आदत को तेज करती हैं। ऊपर से जब टाइम लिमिट का चैलेंज हो, तो मज़ा और भी बढ़ जाता है। कुछ लोग तो स्क्रीनशॉट लेकर अपने दोस्तों को भी भेज रहे हैं और पूछ रहे हैं – “देखो, तुम कितनी जल्दी पकड़ पाते हो?”

अगर आप भी अपने देखने की ताकत को टेस्ट करना चाहते हैं, तो ऐसी तस्वीरें ज़रूर देखें। यह न सिर्फ मजेदार होती हैं, बल्कि आपको फुर्सत के पलों में कुछ नया सोचने का मौका भी देती हैं। अब देर मत कीजिए, तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए, कौन सा मारियो सबसे अलग है?

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews