सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पानी वाला गरबा, वीडियो देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पानी वाला गरबा, वीडियो देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

उदयपुर, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई चीज वायरल (Viral) होती रहती है। कई बार तो कुछ ऐसी चीजें सामने आती है जिन्हें देखकर हंसी के साथ-साथ गुस्सा भी आता है। डांस एक ऐसी चीज है जिसका हर जगह अपना अलग अंदाज है। गुजरात में जहां गरबा खेला जाता है तो महाराष्ट्र में लावणी और तमाशा जैसे लोकनृत्य किए जाते हैं। नवरात्रि आने को है और पूरे देश में माता की आराधना करते हुए भक्त गरबा करते दिखाई देंगे। इसी गरबे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में अजब ही अंदाज में गरबा किया जा रहा है। कुछ महिला और पुरुष स्विमिंग पूल में गरबा करते दिखाई दे रहे हैं। अक्सर हमने लोगों को स्विमिंग पूल में तैरते और डुबकियां लगाते देखा है, लेकिन गरबा करते हुए वह भी फुल कॉस्ट्यूम के साथ शायद ही किसी ने देखा होगा।

Must Read- क्या MS Dhoni कहेंगे IPL को अलविदा? कल करने वाले हैं बड़ा ऐलान

वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है और स्विमिंग पूल में खड़ी होकर महिलाएं मस्ती में झूमती हुई गरबा कर रही हैं। यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का बताया जा रहा है। जहां एक स्विमिंग पूल में गरबा का आयोजन किया गया।

सोशल मीडिया पर गरबे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महज 26 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और इसे लाइक करने के साथ लोग उस पर तरह-तरह की कमेंट करते भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है तो कुछ इसका मखौल बनाते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा पानी वाला डांस, दूसरे यूजर ने इसे पागलपंती की हद बता दिया और एक अन्य यूजर ने कहा कि पता नहीं ऐसे लोग कहां से आते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews