
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी इन दिनों नेपाल में हैं और कुदरत के नजारों का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो पहाड़ों के बीच मेडिटेशन करती नज़र आ रही हैं।
Video : तो क्या आ रही है ‘जब वी मेट 2’, करिश्मा कपूर होंगी लीड हीरोइन!
‘इश्कजादे’ फिल्म से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। परिणीति को ट्रेवलिंग का काफी शौक है और वो दुनियाभर में कई जगहों पर जा चुकी हैं। इन दिनों वो नेपाल में हैं और पहाड़ों, हरी भरी वादियों के बीच समय बिता रही हैं। उन्होने पहाड़ों के बीच मेडिडेशन करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो काफी डिवाइन लग रही हैं। इस फोटो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

